RAIGARH NEWS: जंगली हाथियों का महादल सड़क पार करते आया नजर, वाहनों के पहिये थमें, लोगों ने बनाया वीडियो, दहशत में ग्रामीण

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम जंगली हाथियों के एक बड़े दल का सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो धरमजयगढ़ – क्रोंधा मार्ग का बताया जा रहा है और इस दल में 34 हाथी होने की भी बात कही जा रही है। धरमजयगढ़ वनमण्डल में हाथियों के बड़ी संख्या को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल क्षेत्र में कल शाम धरमजयगढ़ – क्रोंधा मार्ग में जंगली हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते हुए देखा गया। इस दौरान सड़क में लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया, हाथियों में जंगल में जाने के बाद ही इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

34 जंगली हाथियों का है दल
वायरल वीडियो धरमजयगढ़ – क्रोंधा का बताया जा रहा है और हाथियों के इस दल में कुल 34 हाथी हैं, जिसमें शावक भी है। यह दल पिछले कुछ समय से धरमजयगढ़ के आमगांव बीट में विचरण कर रहा था। एक अन्य जानकारी के अनुसार इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में ही अलग अलग दलों में कुल 100 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का भी माहौल है।
ग्रामीणों को अलर्ट रहने की अपील
वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम दिन एवं रात के समय भी हाथियों के दल पर निगरानी करते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने की अपील की जा रही है। साथ ही जंगल में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए महुआ बिनने या किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना न हो।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें