पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । तहसील पुसौर के ग्राम बोंदाटिकरा में शासकीय भूमि एवं नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विगत कई दिनों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एसडीएम रायगढ़ के निर्देशानुसार पंचायत समाधान मंच के माध्यम से संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं समझाइश की प्रक्रिया अपनाई गई। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब सभी अतिक्रमणकर्ताओं ने आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान देवप्रसाद पिता ठगवा द्वारा 24,757 वर्गफीट, पैत राम पिता घसिया द्वारा 1,680 वर्गफीट, तिहारू पिता जेठू द्वारा 161 वर्गफीट, डमरू पिता प्रिंजलाल द्वारा 269 वर्गफीट, जयलाल द्वारा 258 वर्गफीट, सुशील कुर्रे द्वारा 258 वर्गफीट तथा परसेदिन द्वारा 322 वर्गफीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस प्रकार कुल 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। पंचायत समाधान मंच के माध्यम से यह कार्रवाई सरल और सहमति के साथ पूरी की गई।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें