फर्जी वाउचर बनाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी को लगाया 32 लाख का चूना, ट्रांसपोर्टर की शिकायत के बाद 8 लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. रायगढ़ जिले में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों के द्वारा फर्जी वाउचर बनाकर छल कपट एवं जालसाजी करते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनी को लाखों का चुना लगाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री राम ट्रांसपोर्ट के संचालक कमल किशोर शाह ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मित्र गणपति चौधरी के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का संचालन करता है। कमल किशोर शाह ने बताया कि उसके यहां प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा के द्वारा ट्रांसपोर्ट में चलने वाली गाडीयों का बिल वाउचर तैयार कर भुगतान हेतु प्रस्तुत किया जाता है। 26 फरवरी को ट्रांसपोर्टरो का भुगतान करते समय एक ही नंबर के दो-तीन वाउचर मिलने पर दीपक शर्मा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह प्रकाश मिश्रा के साथ सितंबर माह से एक ही नंबर के कई वाउचर तैयार कर भुगतान कराया। जिसके बाद सितंबर 2025 से वर्तमान तक वाउचरो का मिलान किया गया तब देखा कि संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड एवं प्रियंका गुप्ता जिनका गाडीयो से कोई लेना देना नहीं है उनके नाम पर डुब्लीकेट वाउचर दूसरे मूल वाउचरो के नम्बर डालकर तैयार कर भुगतान कराया गया है। इस प्रकार श्री राम ट्रांसपोर्ट को लगभग 32 लाख का नुकसान पहुंचाया गया है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड एवं प्रियंका गुप्ता भी प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा के सहयोगी के रूप में काम किये हैं और उनके द्वारा अपने खातों में रकम प्राप्त की गई है। इस तरह छल कपट करके श्री राम ट्रांसपोर्ट के साथ जालसाजी करते हुए नकली वाउचर तैयार कर श्रीराम ट्रांसपोर्ट से नगदी रकम आहरण किया गया है।
बहरहाल ट्रांसपोर्टर कमल किशोर शाह की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस सभी 8 लोगों के खिलाफ धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें