गांजा-शराब रेड, और जब्ती “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 5 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है ।
सिहारधार में गांजा सप्लाई चेन पर लैलूंगा पुलिस का प्रहार — उड़ीसा से लाकर बिक्री कर रहे 3 तस्कर गिरफ्तार
कल थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहारधार मेन रोड किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैला लिए खड़े मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) दिलेश्वर यादव पिता लच्छी राम यादव उम्र 19 वर्ष, (2) पिण्टू यादव पिता गोमदो यादव उम्र 18 वर्ष एवं (3) गोमदो यादव पिता स्व. शोभाराम यादव उम्र 54 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,35,000 रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये बरामद किया गया। कुल जुमला मशरूका 4,45,000 रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, जितेन्द्र कुर्रे, विनोद कुजुर एवं शशिभूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शहर में खपाने ले जा रहे थे अवैध शराब — कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा सहित 2 आरोपियों को दबोचा
इसी कड़ी में कल थााना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 06.04.2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 13 बीसी 1558 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) अमित यादव पिता स्व. रामूलाल यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गौशालापारा रायगढ़ एवं (2) गणेश राम यादव पिता स्व. भुजबल यादव उम्र 59 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बोरी से कुल 52 पौव्वा देशी शराब (रोमियो मसाला 22 पौव्वा एवं शेरा प्लेन 30 पौव्वा) कुल 9.360 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 4,600 रुपये एवं वाहन की कीमत 70,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें