जिला महामंत्री विकास केडिया ने अपने निवास के छत पर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिले में उत्साह एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में, पार्टी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने अपने निवास की छत पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का ध्वज गर्व के साथ फहराया तथा इस ऐतिहासिक क्षण को सेल्फी के माध्यम से संजोया।
इस अवसर पर श्री सुनील थवाईत,श्रीमती आशिया बानो, श्रीमती मेघा जाटवर, श्रीमती पुर्णिमा दास, श्री शशिभूषण चौहान, श्री अंकित मिश्रा, श्री खगेश देवांगन, श्री पप्पू यादव, श्री अमन वैष्णव, श्री रेबांत बहादुर, श्री सौरभ चौधरी, श्री हेमकांत साहू, श्री लक्की देवांगन, श्री किशन दास महंत, श्री निहाल ठाकुर, श्री खिलेश डनसेना, श्री नियाज खान, श्री रवि शर्मा, श्री कैलाश साह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने सभी के साथ मिलकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, सिद्धांत और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित एक सशक्त संगठन है।
ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में विकास केडिया ने कहा कि यह ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और ‘राष्ट्र प्रथम’ के अटूट संकल्प का प्रतीक है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से ही संगठन आज इस ऊंचाई तक पहुंचा है।
इस अवसर पर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी से आह्वान किया गया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें