महिला के दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के उपर था 35 हजार का ईनाम

Picture of kakajee

kakajee

अंबिकापुर। महामाया प्रवेश द्वार के पास हुए महिला के दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंबिकापुर पुलिस टीम चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को आखिरी बार रेलवे स्टेशन के आसपास देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात रिंग रोड स्थित मटन शॉप के पास महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ क्रूरता की पुष्टि हुई थी। महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल मिलने, पसलियों की कई हड्डियां टूटने और सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी, लेकिन वह फरार हो गया था। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें