संदिग्ध पानी पाउच पर प्रशासन सख्त, ‘OCENO’ ब्रांड से दूरी बनाने की अपील

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में आम जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ‘OCENO’ ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि M/S S.K.S Industries, गुरुर (बालोद, छत्तीसगढ़) द्वारा निर्मित इस ब्रांड के पानी पाउच का विक्रय किया जा रहा है, जिसे लेकर सावधानी बरतना आवश्यक है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ‘OCENO’ ब्रांड के पानी पाउच या बॉटल का खरीद व उपयोग बिल्कुल न करें, ताकि किसी भी प्रकार के असुरक्षित खाद्य पदार्थ के सेवन से बचा जा सके।
साथ ही जिले के सभी थोक एवं फुटकर खाद्य विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल का क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। यदि किसी दुकानदार के पास उक्त ब्रांड का स्टॉक मौजूद है, तो उसे अलग सुरक्षित रखकर कंपनी को वापस करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मीडिया संस्थानों से भी आग्रह किया है कि जनहित में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंच सके और आम जनता को संभावित खतरे से बचाया जा सके।
उक्त खाद पदार्थ के पैकेज पर बैच नंबर विनिर्माण तिथि एवं बेस्ट बिफोर तिथि अंकित नही पाई गइ्र है जो खाद्य सुरक्षा और मानक लेबलिंग एवं डिस्प्ले विनियम 2020 का उल्लंघन है। साथ ही फर्म SKS INDUSTRIES GURUR BALOD CHHATTISGAH खाद्य पंजीयन संख्या 20525028000349 जो कि पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर पानी पाउच विनिर्माण हेतु अधिकृत नही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें