सचिन पान मसाला’ का यह बैच असुरक्षित घोषित, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक अहम सूचना सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फर्म योगी टोबेको, अकलतरा (जांजगीर-चांपा) द्वारा निर्मित ‘सचिन पान मसाला’ (बैच नं. H-25) को जांच के बाद असुरक्षित घोषित किया है।
अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पान मसाला का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर में जांच हेतु भेजा गया था। प्रयोगशाला के जांच प्रतिवेदन क्रमांक FTL/AKS/7/2026/203 दिनांक 26 फरवरी 2026 के अनुसार यह उत्पाद उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बैच नं. H-25, पैकेजिंग दिनांक 11/25 वाले ‘सचिन पान मसाला’ का खरीद एवं सेवन न करें, ताकि स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का खतरा न हो।
सभी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इस बैच के पान मसाला का क्रय, विक्रय और भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद करें। जिनके पास यह स्टॉक मौजूद है, वे उसे अलग सुरक्षित रखकर कंपनी को वापस करने की प्रक्रिया अपनाएं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मीडिया से भी जनहित में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके और असुरक्षित खाद्य पदार्थ के सेवन से बचाया जा सके।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें