युवा कांग्रेस ने प्लांट मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने व गिरफ्तारी की उठाई मांग

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्रा. लि., गडगांव–सरायपाली में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को हुए गंभीर औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में दीपक चौहान नामक श्रमिक बायलर एवं ऊँचाई संबंधी कार्य के दौरान ऊपर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

प्रदेश महासचिव राकेश पांडे के निर्देश पर घटना के अगले ही दिन 09 अप्रैल 2026 को युवा कांग्रेस रायगढ़ के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने थाना पूंजीपथरा पहुंचकर पहला लिखित आवेदन दिया था, जिसमें प्लांट स्वामी एवं संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। आवेदन में प्लांट प्रबंधन पर श्रमिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सुरक्षा उपकरणों की कमी तथा जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

अब श्रमिक दीपक चौहान की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद आज पुनः थाना पूंजीपथरा में दूसरा पूरक आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता के तहत अन्य प्रासंगिक धाराएँ जोड़कर प्लांट मालिक और संबंधित प्रबंधन अधिकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

इसके साथ ही पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी विस्तृत आवेदन प्रेषित किया गया है, जिसमें अब तक प्राथमिकी दर्ज न होने पर तत्काल एफआईआर, प्लांट मालिक के साथ जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्ती, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त तकनीकी जांच तथा मृतक परिवार को वैधानिक मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने की मांग की गई है।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि “08 अप्रैल को हादसा, 09 अप्रैल को पहला आवेदन और आज मृत्यु के बाद दूसरा आवेदन थाना में दिया जा चुका है, साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय को भी पत्र भेजा गया है। दोषी प्लांट प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई, FIR और गिरफ्तारी होने तक न्याय की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी।”

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें