अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरूनाम ने बच्चों से साथ मनाया जन्मदिन, कहा- यह पल किसी बड़े जश्न से कम नहीं

Picture of kakajee

kakajee

घरघोड़ा. शाला समिति अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरू नाम सिंह ने इस बार अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला धगरपारा, घरघोड़ा में बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज गुरू नाम सिंह ने बच्चों के बीच समय बिताते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने भी अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिससे पूरा माहौल भावुक और यादगार बन गया। इस दौरान बच्चों में जूस, चाकलेट, मिष्ठान इत्यादि सामानों का भी वितरण किया । विदित रहे कि गुरू नाम सिंह घरघोड़ा क्षेत्र में लोकप्रिय युवा नेता के रूप में पहचान बना चुके गुरू नाम सिंह को रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया का करीबी माना जाता है। उनके इस सादगी भरे और समाजसेवी पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
गुरू नाम सिंह ने बताया कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उनके साथ बिताए गए ये पलके लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं रहे। उन्होंने कहा कि समाज की असली खुशी तभी है, जब हमारे बच्चे शिक्षित, सुरक्षित और खुशहाल हों। गुरू नाम सिंह का यह कदम यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि यदि चाहें तो छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ी सकारात्मक सोच ला सकते हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने गुरू नाम सिंह के इस कदम को सराहनीय बताया। यह आयोजन न केवल एक जन्मदिन का जश्न था, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और बच्चों के प्रति स्नेह का भी सुंदर संदेश दे गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें