मिट्टी का अवैध उत्खनन जारी, धड़ल्ले से हो रहा परिवहन, अधिकारी मौन, तस्कर मालामाल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ शहर के आसपास के इलाकों के जंगलों से लगातार मिट्टी का अवैध उत्खनन करके उसे तस्करों द्वारा दूसरी जगह परिवहन किया जा रहा है। इतना ही नही दिन हो या रात मिट्टी खनन करवाकर हजारों की कमाई प्रतिदिन की जा रही है। इस अवैध खनन के मामले में जिम्मेदार खनिज अधिकारी व संबंधित क्षेत्र के पंच सरपंच बिल्कुल खमोश है और इसी खमोशी का फायदा उठाते हुए मिट्टी तस्कर टैªक्टरों के जरिये अवैध खनन की गई मिट्टी को मोटी रकम लेकर खपाने में लगे हुए हैं।
एक जानकारी के अनुसार शहर के चक्रधर नगर चौक इलाके से बीते कई दिनों से टैªक्टरों के जरिये मिट्टी का खनन करने के बाद परिवहन के नजारे देखे जा सकते हैं और इन टैªक्टर पर लदी मिट्टी का न तो कोई रिकार्ड रहता है और ना ही कोई इसके बारे में पता करने की कोशिश करता है। जानकारी सूत्र बताते हैं कि तस्करों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि सुबह से लेकर देर शाम तक आसपास के जंगलों से खोदी गई मिट्टी को खपाने के लिये बेधड़क परिवहन करवाते हुए दूसरी जगह पहुंचा देते हैं और इन्हें रोकने वाला भी कोई नही है।
बीते कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन का यह कारोबार जारी है और इसे प्रशासनिक अधिकारी अंजान है ऐसा हो नही सकता है, चूंकि भरे शहर के बीच निकलने वाले टैªक्टरों में लदी मिट्टी इस बात का प्रमाण है कि जंगल के जंगल खोदे जा रहे हैं और इनकी मिट्टी मोटी रकम लेकर बेची जा रही है। देखना यह है कि ऐसे मामले में एसी कमरों में सोते हुए अधिकारी इन तस्करों पर कार्रवाई करते हैं या नही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें