RAIGARH NEWS: फांसी के फंदे पर युवक की लटकती लाश मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े गुमडा निवासी सरोज चक्रवर्ती 27 साल की महुआ पेड़ पर फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सरोज कल शाम से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था, आज सुबह महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने गांव के अमरैया क्षेत्र में देखा कि सरोज का शव गमछे से आम पेड़ पर लड़का हुआ था। जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।
युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मौके पर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, युवक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले ही सरोज की शादी हुई थी और उसका एक दो साल का बेटा भी है। ऐसे में किन कारणों से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है उनको भी समझ नहीं आ रहा है। इस घटना के बाद भी मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें