नारी शक्ति वंदन अधिनियम से साकार होगा सशक्त नारी, सशक्त भारत का संकल्प-चंदा गुप्ता

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़:- खैरपुर की उपसरपंच एवं धाकड़ महिला नेत्री श्रीमती चंदा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को लेकर विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “सशक्त नारी, सशक्त भारत” का संकल्प अब साकार रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का प्रावधान देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाएगा।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक पहल के समर्थन में आगे आएं और अधिक से अधिक संख्या में अपने समर्थन को दर्ज कराएं। इसके लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।
चंदा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर महिला अपने अधिकारों को समझे और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सके।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें