उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक बनेगा फोरलेन सड़क, वार्ड समितियों की बैठक में विद्युतीकरण सहित फोरलेन सड़क निर्माण और कौहाकुंडा विद्युत विस्तार के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. नगर पालिक निगम रायगढ़ में वार्ड समिति क्रमांक 1 एवं 2 की बैठक सुबह और दोपहर की पाली में हुई। बैठक में उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक विद्युतीकरण सहित फोरलेन सड़क निर्माण एवं शहर के समग्र विकास एवं कौहाकुंडा क्षेत्र में विद्युत विस्तार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
निगम सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से वार्ड समिति क्रमांक एक की बैठक हुई। बैठक में उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क को फोर-लेन में विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस परियोजना में आधुनिक विद्युतीकरण कार्य भी शामिल है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित है। आवश्यक वन भूमि के व्यपवर्तन हेतु वार्ड सभा से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु इस प्रस्ताव को वार्ड समिति के समक्ष रखा गया। इसी तरक दोपहर 3 बजे से वार्ड समिति क्रमांक 2 की बैठक हुई। इसमें ग्राम कौहाकुण्डा स्थित राजस्व वन भूमि (खसरा क्रमांक 67) के 900 वर्गमीटर क्षेत्र में विद्युत लाइन विस्तार के लिए भूमि व्यपवर्तन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस कार्य से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। बताया गया कि यह कार्य पहाड़ मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य को एक नई दिशा और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक होगा, जहां आने वाले समय में 20 फिट का बेस और 31 फिट का धातु से बनी भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ का सर्वांगीण विकास ही शहर सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। फोर लेन सड़क से जान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं विद्युतीकरण से पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान के लिए निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है। वहीं, सभापति और वार्ड समिति क्रमांक 1 के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू तथा समिति क्रमांक 2 अध्यक्ष आशीष ताम्रकार ने रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में शहर के सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से रायगढ़ को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने की बातों पर जोर दिया।
बैठक के दौरान निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने प्रस्तावों की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था एवं ऊर्जा आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में दोनों वार्ड समितियों के मनोनीत सदस्य सुभाष पांडेय, महेश कंकरवाल, कौशलेष मिश्रा, यतीन्द्र राय सहित समिति सदस्य, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों को विधिवत पारित किया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें