BIG BREAKING NEWS वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट, 3 मजदूरों की मौके पर मौत, 30 से अधिक घायल, 8 गंभीर, मौके पर भगदड़ की स्थिति, पुलिस टीम जांच में जुटी

Picture of kakajee

kakajee

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित डभरा में संचालित वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट होनें के कारण तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत होनें की खबर है और विस्फोट के कारण 30 से अधिक श्रमिक झुलस गए हैं जिसमें 8 से अधिक गंभीर बताये जा रहे है। हादसा इतना बड़ा था कि मृतकों के शव दूर-दूर तक बिखरे पडें हैं और घायलों की स्थिति देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर पहुंच गए हैं और स्थानीय पुलिस टीम की मौजूदगी में सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित सिंघीतराई इलाके में स्थित वेदंाता पावर प्लांट में आज दोपहर भीषण हादसा हो गया है। काम करते समय अचानक प्लांट में बायलर फटने से जोरदार धमाका हो गया। काकाजी डॉट काम को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अभी तक इस घटना में 3 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 30 से अधिक मजदूरों के घायल होनें की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नही आ सके हैं।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जांच के आदेश जारी
एक जानकारी के अनुसार इस हादसे को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और तत्काल जांच के आदेश भी जारी कर दिये गए हैं हादसे का कारण अभी तक पता नही चला है, चूंकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही साथ बड़े हादसे के कारण पूरे प्लांट में घायलों के साथ-साथ विस्फोट के बाद सामान बिखरा पड़ा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें