वेदांता पावर प्लांट में झुलसे एक और मजदूर की हुई मौत, अब तक 24 की हो चुकी है मौत, 9 लोगों का अब चल रहा इलाज

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट की घटना में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दो मजदूरों किस्मत अली, उपेन्द्र साह के अलावा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सुब्रोतो जना की मौत हो गई थी। वही आज सुबह 7 बजे एक अन्य मजदूर मनीष कुमार निवासी- झारखंड की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में मौत हो गई है। इस तरह वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मौत हो चुकी है, वहीं 9 लोगों का अभी भी रायगढ़ के अलग अलग अस्पताल में इलाज जारी है।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें