प्लांट हादसे पर चेयरमेन अनिल अग्रवाल ने हादसे पर जताया दुखः मृतकों के परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायल मजदूरों के लिये विशेष पहल के दिये निर्देश

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले सिंघितराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए दुखद हादसे को लेकर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मंगलवार को हुए बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट के बाद अब तक 24 मजदूरों की जान चली गई और 10 मजदूरों का ईलाज जारी है। इस भीषण हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है।
वेदांता ग्रुप द्वारा जारी एक संदेश में चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया के साथ साथ अन्य माध्यमों से जारी अपनी संवेदनाएं प्रगट करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वो और उनके संस्थान माध्यम से पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपना समर्थन जाहिर है, उनका संदेश है की”आपका दर्द मेरा है, आपके आंसू मेरे हैं।” उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
इसके साथ ही, चेयरमैन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने का वादा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच कर रही है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रशासन और कंपनी मिलकर इस मामले की तह तक जाने और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल में भर्ती गंभीर मजदूरों के बेहतर इलाज के लिए अलग से निर्देश जारी कर हर समय उनकी सहायता करने का वादा किया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें