तोते की “आजादी” पर फायर ब्रिगेड का पानी! नारायणपुर में अजब कार्रवाई, गजब सवाल ,आग नहीं लगी थी… फिर भी दौड़ पड़ी फायर ब्रिगेड! पालतू तोते को पेड़ से उतारने का वीडियो वायरल

Picture of kakajee

kakajee

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने नहीं, बल्कि एक “फरार” तोते को पकड़ने पहुंच गई!

मामला OBC बॉयज हॉस्टल के पास का है, जहां एक पालतू तोता अपने पिंजरे से निकलकर पास के ऊंचे साल के पेड़ पर जा बैठा। बस फिर क्या था—तोते की “आजादी” ज्यादा देर टिक नहीं पाई।
उसे नीचे उतारने के लिए सीधे फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फायर ब्रिगेड की टीम पेड़ पर पानी का तेज छिड़काव कर रही है, ताकि तोता भीगकर नीचे आ जाए।
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या एक तोते को पकड़ना इतना बड़ा “ऑपरेशन” था कि इसके लिए सरकारी मशीनरी को लगा दिया गया? सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कोई इसे मजेदार बता रहा है, तो कोई इसे संसाधनों के दुरुपयोग का उदाहरण मान रहा है।

वीडियो वायरल है, बहस जारी है—और सवाल भी वही है: क्या एक तोते की “उड़ान” रोकने के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल सही है? या फिर ये सिस्टम की प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल है?

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें