खुले में शराब पीते एनटीपीसी कर्मचारी वरिष्ठ सहायक अभियंता गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Picture of kakajee

kakajee

घरघोड़ा/रायगढ़। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की है। आरोपी के पास से देसी प्लेन शराब भी बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा बायपास स्थित बंगाली ढाबा के सामने एक व्यक्ति खुलेआम शराब का सेवन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केवल आंके, पिता इंद्रपाल आंकरे उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी एनटीपीसी कॉलोनी कंचनपुर थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया। जो एनटीपीसी तिलाईपाली में वरिष्ठ सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है तलाशी के दौरान उसके पास से एक 180 एमएल की शीशी में करीब 100 एमएल देसी प्लेन शराब और एक डिस्पोजल गिलास बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 रुपये आंकी गई। घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती होने के कारण आरोपी को बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें