रायगढ़ में हाथी शावक का शव मिला, पीएम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा, जांच जारी, इलाके में अभी भी हाथियों का दल मौजूद

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी शावक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट के 176 आरएफ में पिछले कई दिनों दे 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 1 नर 7 मादा के अलावा 5 शावक शामिल थे। बताया जा रहा कि इस दल की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसी के तहत कल सुबह ट्रैकिंग में निकले वन विभाग की टीम को चिलकागुड़ा के एक टिकरा हाथी शावक का शव मिला जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को जानकारी अधिकारियों को दी। बताया जा रहा कि मृत हाथी शावक की उम्र करीब 4 माह के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था, संभवतः इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से अभी भी इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा।

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है, मृत शावक हाथी के शव के पोस्टमार्टम उपरांत बिसरा को जांच के लिए भेजते हुए शव का कफन दफन कर दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद को हाथी शावक के मौत के कारणों का पता चल सकता है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें