बालको वेदांता संयंत्र में फिर औद्योगिक हादसा: ग्राइंडर मशीन से श्रमिक की तीन उंगलियाँ कटीं, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Picture of kakajee

kakajee

 

कोरबा । कोरबा स्थित Bharat Aluminium Company (BALCO) के वेदांता संयंत्र में एक बार फिर गंभीर औद्योगिक हादसा सामने आया है। टाउनशिप विभाग में कार्यरत श्रमिक गणेश राम रविवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब काम के दौरान ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ की तीन उंगलियाँ कट गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय श्रमिक से बिना सुरक्षा दस्ताने (सेफ्टी ग्लव्स) के ही काम कराया जा रहा था। यह आरोप भी सामने आया है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जो इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बन सकती है।

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि घायल श्रमिक को तत्काल एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। गंभीर रूप से घायल गणेश राम को एक बाइक सवार की मदद से किसी तरह बालको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक के परिवार में मातम का माहौल है। बच्चों की आँखों में आँसू और पत्नी के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा और मजदूरों की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बार-बार हादसे, फिर भी नहीं सबक
यह पहली घटना नहीं है। बालको वेदांता संयंत्र में पिछले कुछ समय से लगातार औद्योगिक दुर्घटनाएँ सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और न ही संबंधित विभागों द्वारा सख्ती दिखाई दे रही है।

हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई की बातें जरूर होती हैं, लेकिन समय बीतने के साथ ही मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। परिणामस्वरूप, श्रमिकों की सुरक्षा आज भी भगवान भरोसे नजर आ रही है।

जिम्मेदारी तय करने की मांग
स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें