पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हो गया चोर, प्रशिक्षु डीएसपी के मोबाईल के माध्यम से चोर तक पहुंची पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

अम्बिकापुर। इस वक्त की बड़ी खबर अंबिकापुर से निकलकर सामने आ रही है। जहां चोर पकड़ने गई पुलिस की बोलरो वाहन लेकर बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी के बोलेरों में छूट मोबाईल के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक चोर पकड़ने गई कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन को चोर मुकेश नामदेव लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी टीम के साथ सत्तीपारा क्षेत्र में गांजा की रेड करने गए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त बोलेरो वाहन में प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूटने की वजह से पुलिस ने नंबर को ट्रेस करते हुए आखिरकार चोर तक पहुंच गई और आरोपी मुकेश नामदेव को राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन के साथ पकड़ लिया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें