तेज धुप में चक्कर खाकर गिरा और हो गई मौत, लू से मृत्यु होनें की आशंका

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शादी समारोह में शामिल होनें गए अधेड़ ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसौर थाना अंतर्गत छिछोर उमारिया निवासी रमेश गुप्ता उम्र 37 साल, कल रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होनें पास के गांव सुकुल भठली गया हुआ था, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होनें के बाद वह वापस अपने गांव जाने के लिये निकला था, इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे बीच रास्ते में चक्कर खाकर वह नीचे गिर पड़ा, आसपास के राहगिरों के द्वारा उसे उठाकर वाहन की सहायता से पास के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में डाक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जिस तरह से रमेश गुप्ता की जान गई है उसे देखते हुए तथा भीषण गर्मी पड़ने के मद्देनजर उसकी जान लू लगने से जाने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब रहे कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भीषण गर्मी और हीट वेव की परिस्थितियों को देखते हुए तेज धूप से बचने हेतु एडवाईजरी भी जारी की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि संभवतः खाली पेट होनें के कारण तेज धूप में सफर करने के दौरान लू लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि ऐसे संवेदनशील मामलों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बचने के प्रयासों के कारण लू लगने से मौत होनें की पुष्टि अंततः नही हो सकेगी। लेकिन यदि यह मामला लू लगने से मौत होनें का है तो इस साल यह मामला न केवल जिले में बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में लू से मौत का पहला मामला हो सकता है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें