प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, मचा हड़कंप

Picture of kakajee

kakajee

 

रायपुर। रायपुर स्थित आमा सीवनी सड्डू इलाके में कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस भीषण आग लगने से पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। पास में ही स्टेशनरी की गोदाम था। वह भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है।
भिलाई और आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। कुछ निजी संयंत्र के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया गया है।
आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। दमकल वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि देखते पूरा प्लास्टिक गोदाम ही आग की चपेट में आ गया। आग लगातार बढ़ती जा रही है। इसे काबू पाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। आग लगने से कुल कितने का नुकसान हुआ है यह आग बुझाने के बाद ही पता चल पाएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें