रायगढ़ । आईपीएल सीजन के मद्देनजर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को साइबर थाना एवं चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खरसिया शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर दबिश दी, जहां से तीन सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में कुल 51,000 नगद एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित अग्रवाल क्षेत्र का सक्रिय एवं बड़ा सट्टा संचालक पाया गया, जो लुक-छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना एवं क्षेत्रीय पुलिस द्वारा आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खरसिया क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई : डभरा रोड पर रंगे हाथ पकड़ा सटोरिया
पुलिस को सूचना मिली थी कि डभरा रोड खरसिया में अजय उर्फ रिंकु अग्रवाल द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अपने मोबाइल फोन (OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, मॉडल CPH 2381) के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 30,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई : मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि रानीसती छपरी गंज खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच में दांव लगाकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने नवीन स्कूल के पास गली रोड खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से एक Samsung Galaxy S22 मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें ALLPANELEXCH एवं ALLPANELEXCH 9-CO जैसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 21,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। आरोपी अंकित अग्रवाल (उम्र 37 वर्ष) निवासी रानीसती छपरी गंज खरसिया के विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तीसरी कार्रवाई : वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलाता आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नया मंगल बाजार शेड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। रेड कार्रवाई में आरोपी नरेंद्र राठौर (उम्र 34 वर्ष) निवासी सपिया चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को पकड़ा गया। आरोपी के पास से Realme कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपी dollarbet.club वेबसाइट पर आईडी-पासवर्ड के माध्यम से आईपीएल मैचों में सट्टा संचालन कर रहा था। आरोपी ने सट्टा आईडी सपिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराना बताया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों और उनके 3 साथियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. अजय उर्फ रिंकु अग्रवालS/O गौरीशंकर अग्रवाल उम्र 46 वर्ष सा. डभरा रोड वार्ड नंबर 15 खरसिया चौकी खरसिया जिला रायगढ़
2. अंकित अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 37 वर्ष, निवासी रानीसती छपरी गंज खरसिया
3. नरेंद्र राठौर पिता निर्मल प्रसाद राठौर उम्र 34 वर्ष, निवासी सपिया चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती
जप्ती :
• 51,000 नगद
• 03 मोबाइल फोन (OnePlus, Samsung, Realme डेढ लाख रूपये)
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना प्रभारी विजय चेलक, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, मेनका चौहान और चौकी खरसिया के एएसआई मनोज पटेल, प्रधान आक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चन्द्रा, किशोर राठौर, डमरूधर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन और समन्वित कार्रवाई से सट्टा नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।
