संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों पर कहर जारी, 4 आरोपियों से 396 नग नशीला इंजेक्शन जब्त

Picture of kakajee

kakajee

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़ादस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक जिला अधिकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल मुखबिर की सूचना पर जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर के अंतर्गत चार नशीले इंजेक्शन के व्यापारियों पर कार्रवाई की गई.. अक्षय जायसवाल निवासी कर्रा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को आसडांढ घंघरी बाज़ार के पास पकड़ा गया उसके कब्जे से 120 नग REXOGESIC INJECTION तथा 120 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 120000 रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर शाम को मुलत: बिहार का रहने वाला नमना कला निवासी ओम उर्फ शौर्य पाठक जो कि किराए का मकान लेकर सरगवां में रहता था उसके किराए के मकान में दबिश देकर उसके कब्जे से 38 नग REXOGESIC INJECTION तथा 38 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 38000 रुपए है।। कार्यवाही के बाद ओम पाठक आबकारी स्टाफ को पेशाब करने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया..जिसकी पतासाजी की जा रही है उसी पतासाजी के दौरान रात्रि गश्त में पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर पहुंचने पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देख सरकारी वाहन रोकने पर दोनों हड़बड़ाने लगे।
दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों राजपुर जिला बलरामपुर के रहने वाले हैं एक का नाम विवेक कुमार सोनी तथा दूसरे का नाम प्रिंस एक्का था।। दोनों की तलाशी में एक झोलेमें 40 नग REXOGESIC INJECTION तथा 40 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 40000 रुपए है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 ( सी )के तहत कार्रवाई की गई।। तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया है तथा एक फरार आरोपी ओम पाठक की तलाश की जा रही है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी श्री इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय सर के मार्गदर्शन में सरगुजा को नशामुक्त करने के लिए जो “ऑपरेशन क्लीन” चलाया जा रहा है,उसके तहत “जीरो टॉलरेंस की नीति” अपनाई जा रही है और जो भी पकड़ा जा रहा है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उक्त सभी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की.. उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम अशोक सोनी, रमेश दुबे तथा नगर सैनिक गणेश पांडेय एवं ओम प्रकाश गुप्ता महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें