सुने मकान में चोरी, नगदी रकम के अलावा जेवरात ले भागा अज्ञात चोर, पीड़िता की शिकायत के बाद हुआ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। सुने मकान में अज्ञात चोरों ने नगदी रकम के अलावा सोने के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी सरल निवासी तरडा ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 27 अपै्रल की सुबह 5 बजे जब वह सोकर उठी और तालाब नहाने गई थी, जहां से आने के बाद गांव में आयोजित शादी समारोह में जाने आलमारी खोला तो पाया कि लॉकर में चाबी लगा था और अंदर रखे दो डिब्बे में दो नग सोने का माली, दो नग सोने का पदक, 01 जोडी कान फुल कुल लगभग 10.5 ग्राम सोना एवं चांदी का पायल 01 जोडी तथा हाथ का छल्ला 01 जोडी कुल 12 तोला चांदी कीमती लगभम 40 हजार के अलावा नगदी रकम 1 हजार रूपये को अज्ञात चोर लेकर फरार हो चुका था। इस घटना के बाद परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बावजूद अज्ञात चोर का पता नही चला। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहरहाल पीडिता की शिकायत के बाद पुसौर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें