रायगढ़ में मौसम ने बदली करवट: बारिश और ओलों ने दिलाई तपती गर्मी से राहत

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। बीते कई महीनों से झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल लोगों के लिए आज का दिन किसी राहत भरी सौगात से कम नहीं रहा। शहर के बाहरी इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं, कई जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे तपती धरती को ठंडक मिली और लोगों ने चैन की सांस ली।
सुबह से ही आसमान में बादलों की हलचल दिखाई दे रही थी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाकों में जहां तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट ला दी, वहीं पुसौर ब्लाक के एनटीपीसी क्षेत्र में ओलों की बौछार ने माहौल को और भी सुकून भरा बना दिया। कई दिनों से 40 डिग्री के पार पहुंच रहे पारे से परेशान लोग अचानक बदले इस मौसम का आनंद लेते नजर आए। गर्मी से त्रस्त लोगों ने इस बारिश को राहत की बारिश बताया। बच्चे ओलों के बीच खेलते नजर आए तो वहीं किसान भी इस मौसम बदलाव से खुश दिखे। हालांकि कुछ स्थानों पर ओलों की वजह से फसलों को हल्का नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।
मौसम के इस बदले मिजाज ने यह साफ कर दिया है कि तपिश के बीच भी राहत की फुहारें उम्मीद की तरह अचानक दस्तक दे सकती हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम के ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें