ट्रक और स्कार्पियों में आमने-सामने टक्कर, आधे दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में जहां आधे दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए है वहीं स्कार्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम ग्राम देहजरी के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग कोईलार और खड़गांव गांव के निवासी हैं, जो एक शादी समारोह में शामिल होने लोढ़ाझर गए थे। खुशियों से भरी वापसी का यह सफर अचानक हादसे में बदल गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें