बंगाल में BJP बहुमत के पार, टीवीके का शतक; असम में भाजपा की आंधी

Picture of kakajee

kakajee

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10.30 बजे बंगाल में भाजपा 54 सीटों पर, टीएमसी 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाते हुए 85 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईडीएमके 61, डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
असम में भाजपा 72 सीटों पर आगे है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई है और सिर्फ 21 सीटों पर आगे है।
केरल में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है और सीपीआईएम 31, सीपीआई 11 सीटों पर आगे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
पुदुचेरी में एआईएनआरसी 7, कांग्रेस 3 और भाजपा 2 सीटों पर आगे हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें