पश्चिम बंगाल सहित असम में भाजपा में हैट्रिक से भाजपा ने राजनीतिक दलों को चौंकाया, मुख्य मंत्री साय ने भी रिजल्ट पर जताई खुशी

Picture of kakajee

kakajee

बलरामपुर: देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव रुझानों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कई राज्यों में बीजेपी के पक्ष में माहौल और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के साथ साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। छत्तीसगढ़ के
बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांचों राज्यों के जारी मतगणना के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में आ रहे चुनावी रुझान भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए उत्साहजनक हैं।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता अब तृणमूल कांग्रेस की “निरंकुश सरकार” से मुक्ति चाहती है और बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है, जबकि तमिलनाडु और केरल में भी पार्टी की स्थिति पहले से बेहतर है।
मुख्यमंत्री साय ने इन राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रुझान देश में बीजेपी के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम परिणाम भी पार्टी के पक्ष में आएंगे और एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी।
फिलहाल मतगणना जारी है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें