रायगढ़ साल्वेंट में हादसा, ऑयल टैंक का पाईप फटने से झुलसा मजदूर, गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर, इलाज जारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ के सहदेवपाली में स्थित रायगढ़ साल्वेंट में गर्म तेल की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसे गया। घायल को रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग में ग्राम सहदेवपाली के पास स्थित रायगढ़ साल्वेंट में आज दोपहर काम करते समय ऑयल टैंक का पाईप फट जाने की घटना में वहां काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में मजदूर को पहले रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए तत्काल उसे राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें