पीडी कॉलेज में समाजशास्त्र संकाय का फेयरवेल समारोह गरिमामयी रूप से संपन्न

Picture of kakajee

kakajee

रायगढः। शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ के एम.ए. समाजशास्त्र संकाय के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी। इस फेयरवेल पार्टी में जूनियर्स ने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक अलविदा कहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय झारे एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का सहीत अन्य मंचासीन रहे। इस अवसर पर श्री झारे ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को हेल्थ केयर संबंधी उपयोगी टिप्स दिए। वहीं डॉ. एक्का ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी और विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। बता दें कि फेयरवेल समारोह में एम.ए. समाजशास्त्र द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला, जिसमें नृत्य, गीत और संगीत ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर डॉ. हेमकुमारी पटेल, डॉ. ज्योति सोनी, प्रोफेसर आरके. लहरे एवं अतिथि व्याख्याता, डाॅ. महेन्द्र सप्रे व पिंकी सारथी सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाजशास्त्र विषय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि फेयरवेल केवल विदाई का अवसर नहीं था, बल्कि यह जूनियर्स और सीनियर्स के बीच ज्ञान साझा करने और अनुभव बांटने का एक सुंदर प्रयास भी रहा। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन मूल्यों, प्रेरणा और आपसी सहयोग से ही उसका वास्तविक अर्थ सामने आता है। समाजशास्त्र विभाग का यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा। जहां सीनियर्स ने अपने अनुभवों को साझा किया, वहीं जूनियर्स ने उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस तरह यह आयोजन महाविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति और आपसी सहयोग की परंपरा को और मजबूत करता है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें