अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के उपकरण भी जब्त, आबकारी एक्ट में आरोपी गया जेल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल डीएसपी अजय नागवंशी एवं निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़ पुलिस टीम ने ग्राम कुसमुरा में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुसमुरा नहरपार के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति अलग-अलग जरिकनों में शराब रखे मिला। पूछताछ में आरोपी ने पास की झाड़ियों में और शराब छिपाकर रखना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर, 05 लीटर और 15 लीटर क्षमता वाले जरिकनों सहित कुल 50 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग ₹5,000 तथा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले दो बड़े पात्र बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गजानन प्रसाद सिदार पिता कुंजल प्रसाद सिदार, उम्र 67 वर्ष, निवासी कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से शराब एवं उपकरणों को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें