बेटे की मौत के सदमे में टूटा पिता, घरघोड़ा के दुर्गा मंदिर में काट ली अपनी जीभ, 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद आधी रात से गहरे सदमे में था युवक, सुबह 3 बजे की घटना से क्षेत्र में सनसनी

Picture of kakajee

kakajee

दुर्गा मंदिर घरघोड़ा में आज तड़के एक बेहद मार्मिक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार एफसीआई गोदाम के पास निवासी सनत कुमार खांडे ने गहरे मानसिक सदमे में मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार खांडे की कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह रातभर बेहद विचलित और मानसिक तनाव में था। इसी सदमे के बीच आज सुबह लगभग 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित रूप से आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली।
घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा फैल गई।
इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। बेटे को खोने का दर्द एक पिता को किस हद तक तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है। नगर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस घटना ने मानसिक तनाव और भावनात्मक सहारे की आवश्यकता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें