मिनी उद्योग क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, जल्द बनेगा कार्यालय, अवैध रास्ते भी बंद करवाने पर बनी राय

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय के दक्षिण चक्रधर नगर स्थित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इलाके में लगातार अवैध तरीके से गंदगी फैलाने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश रोके जाने के अलावा वहां संचालित छोटे एवं मध्यम उद्योग संचालकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिये आज एक बैठक जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में करीब 19 मुद्दों पर बातचीत हुई जिनमें से अधिकतर गंदगी और कचरा फैलाने के अलावा औघोगिक क्षेत्र में कालोनियों के रास्ते होनें संबंधी थी।
जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय में महाप्रबंधक अंजु नायक की उपस्थिति में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के अध्यक्ष नरेश शर्मा एवं सचिव अमरदीप वाधवा के अलावा अन्य सदस्यों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी व सफाई दरोगा की उपस्थिति में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि दक्षिण चक्रधर नगर स्थित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग एरिया में लंबे समय से गंदगी फैल रही है और इसका कारण वहां संचालित मटन मार्केट, चाय ठेला, सब्जी विक्रेता के अलावा अलंकार होटल द्वारा संचालित मिठाई गोदाम है और सीमा पेपर उद्योग के साथ-साथ एक अन्य कापी कारखाना की शिकायत पर गंभीर चर्चा की गई। इसके अलावा इस इलाके में लंबे समय से बैंक कालोनी, हिमालया हाईट्स, आईटीआई परिसर, ओम हाईट्स, अंबेडकर आवास परिसर, सिंधी कालोनी जाने वाले रास्ते को बंद करने को लेकर विशेष जोर दिया गया। चूंकि इस जगह से आने-जाने के तीन रास्तों पर लगातार आवाजाही बनी रहती है और चोर उच्चकों से सुरक्षित रखने के लिये औद्योगिक परिसर के तीन इलाकों में दीवार बनाने पर जोर दिया गया।
इस बैठक में यह भी चर्चा की गई कि चौकीदार र्क्वाटर की नितांत आवश्यकता है और छोटे बडे उद्योगों को संचालित करने के लिये आवागमन परिसर व नाली, सीसीटीवी कैमरे, लगाये जाने के लिये भी पहल की जाये। इस बैठक में परिसर में कई सालों से संचालित एचपी गैस के वितरण व अन्य कार्यो में संचालन पर भी आपत्ति जताई गई और ग्रीन बेल्ट एरिया में अवैध निर्माण के अलावा सूक्ष्य एवं लघु उद्योग के संचालकों द्वारा बिना अनुमती निर्माण पर भी कार्रवाई करने की सहमति दी गई।
बैठक में नगर निगम से उपस्थित अधिकारी के सामने यह चर्चा हुई कि समय-समय पर कचरा के उठाव पर शुल्क लिये जाने पर आम राय बने जिसके कारण इस इलाके में साफ-सफाई व्यवस्था बनी रहे। पूरी बैठक में यह बात रखी गई कि औद्योगिक परिसर में आसपास के कालोनीवासी व मछली मार्केट तथा ठेला संचालकों के अलावा नगर निगम के कुछ सफाई कर्मियों द्वारा कचरा फेंका जाता है इसके लिये विधिवत कार्रवाई पर निगम को पत्र लिखा जाएगा।
आज की बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक अंजु नायक, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संघ की तरफ से अध्यक्ष नरेश शर्मा, नगर निगम की तरफ से इंजीनियर एवं सफाई दरोगा संजय देवांगन एवं संजय यादव के अलावा सूक्ष्य एवं लघु उद्योग के सचिव अमर जीत वाधवा, के साथ-साथ सदस्य व जिला व्यापार एवं उद्योग संघ के प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी शामिल थे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें