RAIGARH NEWS: घर के बाहर खड़ी कार ले भागा अज्ञात चोर, स्काई एलायस के डीजीएम ने थाने में लिखाई एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर के सामने से कार चोरी चले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सिंह ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि वह स्काई एलायस एण्ड पावर लिमिटेड में डीजीएम के पद पर कार्यरत है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने जीजा विजय कुमार सिंह के कार को पिछले दस दिनों से चला रहा है। 04 मई की रात साढ़े 9 बजे वह कार क्रमांक सीजी 04 एम टी 7666 को घर के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था। अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे जब उठा तो देखा कि जिस जगह पर उसने कार को खड़ा किया था कार उस जगह से गायब मिली। काफी पतासाजी करने के बावजूद कार का कहीं पता नही चला। अज्ञात चोर के द्वारा कार की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था।

बहरहाल पीड़ित आज खरसिया थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें