कार की ठोकर से बाईक सवार तीन युवक गंभीर, रायगढ़ मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज, कार चालक के खिलाफ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार तीन युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरिसया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मालती राठिया निवासी बसनाझर ने खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि उसका बेटा गुलशन राठिया अपने दो अन्य साथियों संजु राठिया, और लवकुमार श्रीवास के साथ कल दोपहर 1 बजे के आसपास किसी काम के सिलसिले में खरसिया जाने निकला था। मालती राठिया ने बताया कि शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास फोन से उसे सूचना मिली गुलशन राठिया का सोनबरसा मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहंुची तो देखा कि तीनों युवक घायल अवस्था में सड़क में पड़ हुए थे। पूछताछ करने पर उसे बताया गया कि कार क्रमांक सीजी 04 क्यूडी 3565 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे तीनों के सिर हाथ, पैर, कमर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
मालती राठिया ने बताया कि तीनों घायलों पहले डायल 112 की मदद से खरसिया सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की हालत को देखते हुए तत्काल तीनों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बहरहाल मालती राठिया की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस कार चालक के खिलाफ धारा 125 (ए) 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें