बैंक कॉलोनी में 22 चक्का ट्रेलर का कहर, बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर, पूरा इलाका अंधेरे में डूबा, पत्रकार कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा भी टूटा

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैंक कॉलोनी में बीती रात करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 22 चक्का ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिजली खंभे को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और खंबे में लगे सीसीटीवी कैमरा के अलावा एक स्कूटी भी चपेट में आ गई और आज तक संवाददाता का कार्यालय भी क्षतिग्रस्त हुआ। करीब आधे घंटे तक यह ट्रेलर यहां फंसी रही जिसके चलते बैंक कालोनी, हिमालया हाईट्स जाने वाले अधिकांश लोग जाम में फंसे रहे। मजेदार बात यह है कि बिना अनुमती के कैसे यह 22 चक्का टेªलर इस इलाके में घुसा और कहर बरपाकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के बाद एक 22 चक्का टेªलर बैंक कालोनी स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में घुसा जिससे यह मार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। बताया जा रहा है कि टेªलर का चालक जब अपनी गाड़ी बैक कर रहा था और आधे घंटे तक इस सकरी सड़क में यह 22 चक्का वाहन बार-बार आगे पीछे करता रहा। यह पूरा वाक्या आज तक कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमर में कैद भी हुआ है। इस दौरान यह वाहन बिजली खंबे से जा टकराया इसके बाद पीछे का ट्राला उसमें काफी देर तक फंसा रहा। इस टक्कर से बिजली खंबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही इस घटना में “आज तक” चैनल के वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा के प्रेस कार्यालय के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया और विद्युत व्यवस्था भी ठप्प हो गई। इसके अलावा इंटरनेट का तार टूटने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। सुबह तक कई लोगों को नेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त इंडस्ट्रीयल एरिया में किसी के यहां सामान खाली करने पहुंचा था इस दौरान यह घटना घटित हो गई। अगर यह दिन का वाक्या होता तो जनहानि भी हो सकती थी।
घटना को लेकर बैंक कॉलोनी के रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से कॉलोनी की सड़कें और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें