तेज रफ्तार ट्रेक्टर सड़क किनारे पलटने से दो की मौत, खेत जोताई करके घर लौटते समय हुई घटना

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले में खेत जोताई करके घर लौटे समय तेज रफ्तार ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट जाने की घटना में ट्रेक्टर में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित भगत निवासी भेड़ीमुड़ा लैलूंगा थाने में जानकारी देते हुए बताया कि बीती सुबह 6 बजे उसके बड़े पिता का लड़का अलेश भगत अपने ट्रेक्टर को लेकर गांव के महादेव भगत के साथ खेत जोताई करने गया था।
दोनों खेत जोताई करके दोपहर करीब 12 बजे के आसपास घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेक्टर को गांव का महादेव भगत चला रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेक्टर पर महादेव भगत नियंत्रण खो बैठा और फिर ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट गया।
इस घटना में अलेश भगत एवं महादेव भगत दोनों ट्रेक्टर के नीचे दब गये और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
बहरहाल, अंकित भगत की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें