बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी का बड़ा एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते लिपिक विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

बिलासपुर। जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक विजय पांडेय ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगाए गए एक लाख रुपये के जुर्माने को कम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही विजय पांडेय ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एसीबी अधिकारियों ने आरोपी लिपिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें