मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर पहचान के लिए पुलिस की अपील, मृतक की पहचान और परिजनों की तलाश में जुटी जूटमिल पुलिस

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। 07 मई को मिट्ठूमुड़ा स्थित न्यू दुर्गा मंदिर तालाब के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत उसे मृत घोषित किया गया।
प्रारंभिक कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की गई। जांच में घटना स्थल का क्षेत्राधिकार जूटमिल थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु थाना जूटमिल भेजी गई है।
मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। मृतक के हाथ में गोदना (टैटू) बना हुआ है, जो पहचान का महत्वपूर्ण चिन्ह हो सकता है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को सुरक्षित रूप से मर्च्युरी में रखवाया गया है और जूटमिल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं वारिसानों की पतासाजी की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा पहचान हो, तो तत्काल थाना जूटमिल, रायगढ़ से संपर्क कर पुलिस की सहायता करें। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें