रात में घर से निकला युवक, सुबह बस्ती में खून से लथपथ हालत में मृत मिला तिलक वर्मा, इलाके में सनसनी, संदिग्धों से पूछताछ

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय के खैरपुर गांव के सीतापुर बीच बस्ती में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल भेज दिया है। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के भगवानपुर का रहने वाला तिलक वर्मा 23 साल, गुरूवार की रात साढ़े 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद से लगातार परिजन उसकी पतासाजी में जुटे हुए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे खैरपुर गांव के सीतापुर बीच बस्ती में उसका शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। काकाजी को मिली जानकारी के अनुसार घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। मृतक के चेहरे पर पत्थर से कुचलने के निशान मिले हैं।
आज सुबह सीतापुर बस्ती में एक युवक की हत्या की खबर मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि कोतरा रोड पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें