ट्रैक्टर पलट जाने की घटना में दबकर चालक की मौत, टायर फटने के कारण हुई घटना, मां मंगला कंपनी में काम करता था सत्यम

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़. रायगढ़ जिले में गुरूवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाने की घटना में चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह शहर के उर्दना तिराहा के पास सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग में ढिमरापुर बस्ती के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे युवक सत्यम सिदार, निवासी चकाबहाल की घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मां मंगला कंपनी में काम करता था। संभवतः ट्रैक्टर सर्विसिंग कराने जाते समय अचानक टायर फट जाने के कारण यह घटना हुई है।
इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें