यात्री प्रतीक्षालय में झपकी आते ही नगदी रकम के अलावा जरूरी कागजात ले भागा अज्ञात चोर, पीड़ित ने थाने में लिखाई एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे एक ग्रामीण को झपकी आते ही अज्ञात चोर नगदी रकम समेत जरूरी कागजात ले भागा। पीड़ित की शिकायत के बाद अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रहंसराम खम्हारे निवासी सराईपाली ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल सुबह वह पैसे निकालने के लिए अपेक्स बैंक तमनार गया था। पीड़ित ने बताया कि बैंक से 24 हजार नगद निकालकर नगदी रकम में एक थाने में रखकर वह अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच झपकी आने के बाद जब वह उठा तो देखा कि थैला गायब मिला, जिसमें नगदी रकम 24 हजार, पासबुक, आधार कार्ड को थैला सहित अज्ञात चोर लेकर फरार हो चुका था। आसपास काफी पतासाजी करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पीड़ित थाने पहुंचा है।

बहरहाल पीड़ित के शिकायत के बाद तमनार पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें