शिक्षक के सुने मकान का ताला टूटा, सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नगदी ले भागे अज्ञात चोर, पीडित ने थाने में की शिकायत

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शिक्षक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को मिलाकर कुल 1 लाख 15 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण साहू निवासी सलखिया ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह आर्य पूर्व माध्यमिक शाला सलखिया में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शिक्षक ने बताया है कि 3 मई को वह अपने परिसार के साथ अपने पैतृक गांव लोहर्सी (ख) गया था। जहां से 13 मई को जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे का कुंदा, ताला, अलमारी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए अलमारी से सोने चाँदी जेवरात सोने के माला, हार एवं चांदी पायजब, पायल, हाप करधन एवं बिछीया एवं नगद राशि 35 हजार रूपये को मिलाकर कुल 1 लाख 15 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। काफी पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामानों के नही मिलने के बाद पीडित ने कल थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहरहाल शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331 (5), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें