करन ने उगले राज, मन्नु नथानी गैंग तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, गोवा में एक विला किराये में लेकर चल रहा था सट्टा कारोबार, 6 बडे सट्टा खाईवाल पकड़ाये

by Kakajee News

रायगढ़। पुलिस ने सट्टा खाईवाल मामले में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के 6 बड़े सटोरियों को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार सट्टा खाईवालों की की मुखबिरी पुलिस के अलावा हाल ही में गिरफ्तार करन चौधरी ने की थी। पुलिस ने गोवा जाकर एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए रायपुर के पांच बड़े सटोरियों को पकड़ा वहीं खरसिया से भी इनके एक साथी को पकड़कर इनके पास से आधा दर्जन से भी अधिक मोबाईल तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किये हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में रायगढ़ जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सट्टा खाईवाल करन अग्रवाल उर्फ करन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर कुछ और बड़े खाईवालों की जानकारी मिली थी, इसके बाद छत्तीसगढ़ के चर्चित सट्टा नेटवर्क मन्नु नथानी से जुड़े 6 आरोपियों को गोवा के एक प्राईवेट विला से गिरफ्तार किया है जिनमें अमित मित्तल खरसिया, मोहित सोमानी रायपुर, इसके अलावा रायपुर से ही प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल और शुलभ खंडेलवाल को गिरफ्तार करके रायगढ़ लाया गया है और इन सभी से पूछताछ करके इनके साथ जुड़े अन्य साथियों को भी पकड़ने की मुहिम जारी है। बातचीत के दौरान एसएसपी ने यह भी बताया कि करन चौधरी से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर ही मन्नु नथानी गैंग से जुड़े ये 6 बड़े सट्टा खाईवाल अपने तरह का सट्टा आपरेट करते थे जो महादेव सट्टे से मिलता जुलता था और टीवी नेटवर्क में सेकेण्ड की देरी पर भी बड़ा लेनदेन किया जाता था। उनका कहना था कि इनके पास से दस मोबाईल और कई डिजीटल साक्ष्य जब्त किये गए हैं। साथ ही साथ जिले में अन्य बड़े सट्टा खाईवालों के बारे में भी इनसे पूछताछ की जा रही है।
चार दिन तक पुलिस ने डाला था डेरा
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि करन चौधरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बड़े सट्टा खाईवालों को पकड़ने के लिये सीएसपी मयंक मिश्रा एवं रायगढ़ टेªफिक डीएसपी उत्तप प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर गोवा भेजी थी और यह टीम चार दिनों की कडी मेहनत के बाद मन्नु नथानी गैंग से जुड़े इन सभी लोगों तक पहुंची थी। गोवा में ये सभी 6 लोग आईपीएल सट्टा में करोड़ो का लेनदेन हवाला तथा अन्य माध्यम से करते थे और इसके संचालन के लिये एक विला किराये में लिया हुआ था।
सोशल मीडिया में राजनीति लड़ाई के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
यहां यह कहना गलत नही होगा कि सप्ताह भर पहले गिरफ्तार बड़ा सट्टा खाईवाल करन तथा हवाला के दो बड़े कारोबारी को पकड़ने के बाद लगातार सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस के बडे नेताओं के साथ करन चौधरी की फोटो को लेकर जंग छिड़ी हुई थी इतना ही नही सट्टा खाईवाल करन को किसका संरक्षण मिलता रहा था इसके भी आरोप प्रत्यारोप लगातार लग रहे थे और इसी बीच पुलिस ने गोवा जाकर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सट्टा खाईवाल गैंग नथानी की टीम से जुड़े 6 लोगों को कपड़कर इस राजनीति लड़ाई को यह संदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ में हवाला व सट्टा खाईवाल के अलावा अपराधियों के लिये कोई जगह नही है भले ही इनके फोटो किसी भी राजनेता के साथ दिखाई देती हो।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के तीन तरीके-
(I) सबसे पहले “अभिनंदन बुक/ लाइन” के माध्यम से रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लिया जाता था । भाव लेने के बाद APK बेस्ड zoom App में जुड़कर खाईवाल नीचे प्लेयर तक भाव डिस्टिब्युट किया जाता था ।
(II) क्योंकि सटोरिए पिछले कई सालों से क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं, ये जुए में समय का एडवांटेज लेने APK फाइल से प्रगति टीवी ऐप/स्टार लाइव जैसे ऐप जिसे पहले से अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है जिसमें लगभग 7 सेकंड पहले के मैच प्रसारित होता था और जिसका एडवांटेज लेकर ये कॉलिंग वर्चुअल ऐप में पहले से जुड़े खाईवालों से बात करते और नीचे भाव बताते थे ।
(III) महादेव सट्टा की तर्ज पर क्रिकेट बैटिंग ऐप- All Panel Exchange, Taj 777 , Diamond Exchange को उपलब्ध कराकर जुआ खेलाते थे ।

Related Posts

Leave a Comment