रायगढ़ में महिला वकील हत्याकांड का खुलासाः प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, आरोपी शक्ति से गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । जिले के तुमिडीह हुए चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के शादीशुदा होने के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था।
पुलिस के अनुसार, प्रेमिका द्वारा लगातार दबाव और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर आरोपी ने महिला वकील की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने और मामले को छिपाने की भी कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को शक्ति क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
इधर, इस हत्याकांड को लेकर पूरे जिले में आक्रोश का माहौल था। कल ही जिला मुख्यालय में अधिवक्ताओं ने महिला वकील को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, महिला वकील की हत्या ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
हत्यारे ने खुद बताई हत्या की कहानी
इस पूरे मामले में पुलिस गिरफ्त में आये हत्यारे लोकनाथ पटेल ने बताया कि वह शादी शुदा है यह बात उसकी प्रेमिका नही जानती थी और प्रेम संबंध बनने से पहले यह बात उससे छुपाते आ रहा था हाल ही में एक वास्टअप डीपी में उसकी पत्नी की फोटो को प्रेमिका आराधना ने देख लिया तब से रोज विवाद होता था जिसमें आराधना अपने अधिवक्ता होनें की धमकी देकर उसको फंसाने के साथ-साथ तरह की प्रताडना दे रही थी। जिससे वह परेशान रहने लगा था। कुछ दिन से विवाद ज्यादा बढ़ने के कारण उसने योजना बनाई अगर यह नही मानती तो उसको वह जान से मार देगा जिसके लिये उसने हत्या के एक दिन पहले सक्ती ले जाकर आखरी बार होटल में रात काटते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी जिसके कारण दूसरे दिन तुमीडीह के जंगलों में ले जाकर पहले उसका गला दबाया और उसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। वह इस बात को मानता है कि तुमीडीह इलाका उसका पुराना पहचान का इलाका है वह पास के कारखाने में काम भी करता था।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें