कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे, परिवारजनों से की आत्मीय मुलाकात, घर में किया भोजन

Picture of kakajee

kakajee

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित किया कि सार्वजनिक जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने साथियों और संबंधों को निभाना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अपने पुराने सहयोगी सनत नायक के निवास पहुंचे और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सहज संवाद करते हुए पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं तथा उनके घर पर भोजन भी किया। यह आत्मीय मुलाकात इस बात का उदाहरण है कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिल जाए, रिश्तों और साथ निभाने वाले लोगों का महत्व हमेशा बना रहता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। इस दौरान श्री सनत नायक ने एक सहयोगी के रूप में उनके साथ कार्य किया है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित सभी भाजपा नेता साथ मौजूद रहे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें