तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, काम करने जा रहे युवक की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों में मातम

Picture of kakajee

kakajee

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज तिग्गा ग्राम रूमकेरा ने घरघोड़ा थाने में सूचना देते हुए बताया कि उसका भांजा सोनू भगत, उसके बेटे आर्यन तिग्गा जो कि ग्राम बांसडांड में अपने बुआ के यहां मेहमानी गया था। जिसे कल सुबह गांव छोड़ने के बाद सोनू भगत बिच्छीनारा के कम्पनी में काम करने जा रहा था। बाइक सवार युवक जब साल्हेपाली के पास पहुंचा ही था कि वह अपने तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में सोनू भगत के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में मातम पसर गया है।

बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं सूरज तिग्गा की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें